फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बहन के घर जाने के लिए निकला अधेड़ लापता

बहन के घर जाने के लिए निकला अधेड़ लापता

Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बहन के घर जाने के लिए निकला अधेड़ लापता
संदिग्ध हालात में अधेड़ लापता
विज्ञापन

तितावी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की कोथली देने के लिए अपनी बहन के यहां आगरा व दिल्ली जाने के लिए निकला गांव हैदरनगर निवासी अधेड़ संदिग्ध हालात में लापता हो गया।
गांव हैदरनगर निवासी अनिल (50) पुत्र सतपाल अपनी दो बहनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की कोथली देने के लिए उनकी ससुराल दिल्ली व आगरा जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब दस बजे वह रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली-आगरा जाने वाली बस में सवार हुआ था। उसी समय आगरा निवासी बहन से उसकी बात भी हुई थी, जिसमें उसने बस में सवार होने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार, इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और वह न तो दिल्ली पहुंचा और न ही आगरा। हरसंभव तलाश के बाद भी अनिल का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराकर बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


लूट के इरादे से खड़ा युवक दबोचा
तितावी। पुलिस ने रविवार देर रात गांव अमीरनगर में गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में खड़े युवक को पकड़ लिया। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया, जिसने अपना नाम गुलफाम पुत्र गुलशेर निवासी अमीरनगर बताया, जो लूट के इरादे से वहां खड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी युगल बरामद
पुरकाजी। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती को थाना देवबंद निवासी युवक एक सप्ताह पूर्व लेकर फरार हो गया था। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने प्रेमी युगल को सोमवार को सहारनपुर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उसके बाद ही आगे का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed