फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बोरी में मिली लाश की मर्डर मिस्ट्री अनझुलसी

बोरी में मिली लाश की मर्डर मिस्ट्री अनझुलसी

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बोरी में मिली लाश की मर्डर मिस्ट्री अनझुलसी
मर्डर मिस्ट्री अनझुलसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक माह पहले न्याजूपुरा के पास काली नदी में बोरी में बंद मिली युवती की लाश के मामले की जांच फिर से शहर कोतवाली पर आ गई है। युवती की मर्डर मिस्ट्री अभी तक अनसुलझी है। सिखेड़ा थाने से हत्या के मामले की जांच आने पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पांच अप्रैल को शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा के पास काली नदी में बोरी में बंद युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अगले दिन सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भंडूरा निवासी हनीफ ने शव की शनाख्त अपनी बेटी नाजरीन के रूप में की थी। नाजरीन 25 मार्च को लापता हो गई थी। उसने सिखेडा थाने पर अज्ञात में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव नाजरीन परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने भी उसे नाजरीन मान कर शव को दफना दिया था। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या का केस सिखेड़ा थाने भेज दिया था। सिखेड़ा पुलिस ने दो मई को नाजरीन को मीरापुर निवासी उसके प्रेमी के साथ जयपुर से जिंदा बरामद कर लिया था। अब जब नाजरीन जिंदा लौट आई है, तो सवाल यह है कि बोरी में बंद लाश किस युवती की थी। सिखेड़ा पुलिस ने मर्डर केस को वापस शहर कोतवाली भेज दिया है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस केस की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed