{"_id":"5ad8e9874f1c1bb56a8b509a","slug":"41524164999-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के तस्कर पकड़े, 40 पेटी शराब की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के तस्कर पकड़े, 40 पेटी शराब की बरामद
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर 40 पेटी शराब बरामद
खतौली। पुलिस बृहस्पतिवार की सुबह हाइवे पर भंगेला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही कार को पुलिस ने रोक लिया। कार के रोकते ही उसमें बैठे दो लोग भागने लगे। पुलिस ने दोनों को भागते हुए दबोच लिया। पुलिस ने शक होने पर कार की तलाशी ली, तो उसके अंदर से हरियाणा मार्का 40 पेटी शराब मिली। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरियाणा से शराब लाकर जनपद मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे। शराब तस्करों ने अपने नाम हरियाणा, रोहतक के थाना सापला क्षेत्र के गांव इस्माईल निवासी संजय पुत्र बिजेंद्र व विनोद पुत्र रतिराम बताए हैं। पुलिस ने तस्करों की कार को सील कर दिया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।