{"_id":"5aca6a074f1c1beb618b6456","slug":"41523214855-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में नाली सफाई को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी इरफान व सादिक के पड़ोसी हैं। मंगलवार को सादिक ने अपना कू़ड़ा इरफान के घर के पास फेंक दिया। इरफान ने सादिक को सफाई के बारे में कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से इरफान व दूसरे पक्ष से सादिक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।