{"_id":"5a6a2edb4f1c1b9f268b66d6","slug":"41516908251-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर शादी रुकवाने युवती के घर पहुंचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लेकर शादी रुकवाने युवती के घर पहुंचा युवक
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा लेकर शादी रुकवाने युवती के घर पहुंचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिरफिरे आशिक ने पहले युवती के परिजनों की हत्या की धमकी दी। इसके बाद वह तमंचा लेकर शादी रुकवाने के लिए फिल्मी अंदाज में युवती के घर पहुंच गया। सूचना पाकर नईमंडी पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नईमंडी कोतवाली पर क्षेत्र एक गांव के ग्रामीण ने गत दिवस पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उसकी बहन की शादी 11 फरवरी को होनी है। पड़ौसी गांव का युवक उन्हें धमकी दे रहा है कि यदि उन्होंने युवती की शादी उसके साथ नहीं की और किसी अन्य जगह शादी करने का प्रयास किया, तो वह परिजनों की हत्या कर देगा। युवक द्वारा दी गई धमकी से युवती का परिवार खौफजदा हो गया। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक तमंचा लेकर युवती के घर पहुंच गया और धमकी देने लगा। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के परिजनों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक आकाश को चालान कर जेल भेज दिया है।