फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्याओं के मुकदमों में गवाहों को,

हत्याओं के मुकदमों में गवाहों को,

Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हत्याओं के मुकदमों में गवाहों को,
गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश
विज्ञापन

खतौली। नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा हत्याओं के मुकदमों में ऐसे गवाहों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनको अपनी जान का खतरा हो या उनको धमकी दी गई हो। ऐसे लोगों को पुलिस प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराने की कोशिश करेगी। पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव सोरखा में बुधवार को पिता की हत्या में चश्मदीद गवाह बेटे भोलू व मां निचित्रा की हत्या करने की घटना से पुलिस महकमा हत्याओं के मुकदमों में गवाहों या मुकदमों की पैरवी करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर जागा है। पुलिस के आला अफसरों की ओर से पुलिस को ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनसे सुरक्षा को लेकर पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने गवाहों व मुकदमों की पैरवी करने वालों लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed