{"_id":"5a5a55164f1c1ba93f8b4ad1","slug":"41515869462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छछरौली के झगड़े में दोनों ओर से मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छछरौली के झगड़े में दोनों ओर से मुकदमा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली के झगड़े में दोनों ओर से मुकदमा
भोपा। छछरौली गांव में हुई मारपीट में दोनों ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हुए विवाद में दोनों ओर से आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए थे।
छछरौली निवासी प्रदीप पुत्र सतपाल ने मुकदमा कायम कराते हुए बताया कि शुक्रवार शाम उसकी पत्नी पशुओं को चारा डालकर घर लौट रही थी। रास्ते में डीजे बज रहा था। उसी समय उसके के ही पड़ोस के सतीश, नरेंद्र, हरेंद्र, राजीव, सुधीर, राकेश व दो अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी से मारपीट की। शोर मचाने पर बचाव में आए उसके भाई राजकुमार व बेटे संकित को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि जान से मारने की नियत से फायर भी किए। उधर, दूसरे पक्ष के सतीश पुत्र राजपाल का आरोप है कि वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में अपने घर के सामने घात लगाए बैठे राकेश, प्रदीप, राजकुमार, संकित, आशिष, पिकेश, नितिन, कल्ली ने उसके साथ मारपीट की। फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई मेें लगी है।
हंगामे के बीच चकरोड़ कब्जा मुक्त कराई
भोपा। हंगामे के बीच भूमि विवाद निस्तारण कार्यक्रम के अंतर्गत कादीपुर में चकरोड और बस्ती मार्ग से कब्जा हटवाया गया। कुछ लोगों के विरोध के कारण सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर कृपाल सिंह की शिकायत पर राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में शनिवार को तहसील जानसठ से राजस्व विभाग की टीम कादीपुर गांव पहुंची। टीम ने चकरोड़ और मार्ग को कब्जा मुक्त करने का कार्य प्रारंभ किया तो कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया गया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों स्थानों से टीम के साथ कब्जा हटवाया।
बाजार आई युवती
लापता, रिपोर्ट दर्ज
भोपा। बाजार से सामान खरीदने गई युवती गायब हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जौली निवासी ऐमना कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि दस दिन पूर्व उसकी बहन बाजार से सामान खरीदने गई थी, जो वापस नहीं लौटी है।