{"_id":"59c2c56f4f1c1b37688b59a4","slug":"41505936751-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर के छापों में करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर के छापों में करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में आयकर विभाग के छापों में करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। छापे की कार्रवाई मंगलवार दोपहर से शुरू होकर बुधवार तड़के पांच बजे तक चली। सिल्वरटोन, चक्रधर केमिकल्स, टिकौला शुगर मिल, ईवान हॉस्पिटल में करोड़ों की कर चोरी पकड़ी गई। विभागीय अधिकारी अलग-अलग पकड़ी गई कर चोरी का हिसाब लगाने में जुटे हैं। सभी संस्थानों का रिकार्ड आयकर की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सटीक सूचना और पूरी जांच-परख के बाद आयकर विभाग ने मंगलवार को सात स्थानों पर छापेमारी की थी। इनमें ईवान हॉस्पिटल में छापा मारने के बाद इससे जुड़े शहर के तीन बड़े डॉक्टरों प्रमोद कुमार, आरबी सिंह, डॉ. अनुराधा के यहां भी छापेमारी की गई। चारों स्थान से समस्त रिकार्ड टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। छापे की कार्रवाई के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि इनके यहां आयकर चोरी हुई है। विभाग अब ये छांटने में लगा है किसने कितनी कर चोरी की है।
इन्हीं के साथ जिले की तीन बड़ी इंडस्ट्रियों पर भी आयकर के छापे की कार्रवाई हुई। इनके यहां जांच का काम बुधवार तड़के पांच बजे तक चला। इनमें टिकौला शुगर मिल, चक्रधर केमिकल्स और सिल्वर टोन पेपर मिल शामिल हैं। आयकर विभाग के अफसरों ने इन तीनों संस्थानों का रिकार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार छापे में सबसे ज्यादा टैक्स चोरी टिकौला शुगर मिल में पकड़ी गई है। करोड़ों में पकड़ी गई टैक्स चोरी में किस संस्थान ने कितनी चोरी की है, इसकी डिटेल विभाग तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। छापे के बाद समस्त रिकार्ड विभागीय अधिकारियों के कब्जे में आ गए हैं। करोड़ों की टैक्स चोरी सामने आई है। किस संस्थान में कितनी टैक्स चोरी हुई है, इसे छांटने में अधिकारियों की टीमें लगी हैं। जल्द ही डिटेल उपलब्ध करा दी जाएगी। - प्रीता हरित, आयकर आयुक्त मुजफ्फरगनर।