फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा से छेड़छाड़, आरोपियों ने हाथ में ब्लैड मारा

छात्रा से छेड़छाड़, आरोपियों ने हाथ में ब्लैड मारा

Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़, आरोपियों ने हाथ में ब्लैड मारा
खतौली। बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथ पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला की रहने वाली छात्रा कक्षा-9 में पढ़ती है। शनिवार को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने जेब ब्लेड निकालकर छात्रा के हाथ पर मार दिया। जिससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा रोती घर पर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद छात्रा की मां आरोपियों की शिकायत करने उनके घर पर पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर उससे जिंदा जलाकर मार देने की धमकी दे डाली। जिससे पीड़िता छात्रा का परिवार भयभीत है। महिला अपने बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रा का अस्पताल में उपचार कराया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed