फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   4.35 crore in accounts of IPS

आईपीएस विवेक के खातों में मिली 4.35 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति

Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
4.35 crore in accounts of IPS
निलंबित आईपीएस विवेक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिहार कैडर के निलंबित आईपीएस विवेक कुमार की एसयूवी ने अभी तक 4.35 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद कर ली है। मुजफ्फरपुर के पूर्व एसएसपी ने आय से अधिक संपत्ति को छिपाने के लिए मुजफ्फरनगर के छह से ज्यादा बैंकों में खाते और लॉकर्स खोले थे। ये खाते उनकी पत्नी निधि, ससुर वेदप्रकाश, सास उमा रानी, साले निखिल और उसकी पत्नी शैली के नाम से खुलवाए गए। स्पेशल यूनिट विजिलेंस के अधिकारी अभी भी शहर में जांच पड़ताल में जुटे हैं। 
विज्ञापन


सहारनपुर के मूल निवासी आईपीएस विवेक कुमार एसयूवी की जांच में धनकुबेर निकले। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस विवेक की चार करोड़ 35 लाख की अघोषित संपत्ति का पता चल चुका है। बिहार और यूपी के ठिकानों पर बीते छह दिनों से छापे की कार्रवाई चल रही है। मुजफ्फरपुर के पूर्व कप्तान ने अपनी काली कमाई को मुजफ्फरनगर के बैंकों में महफूज समझा। उन्होंने शहर के छह से ज्यादा बैंकों में खाते खुलवाए और ससुराल पक्ष के सदस्यों के नाम से लॉकर्स आवंटित कराए।
विज्ञापन


पिछले दो-तीन वर्ष में यह सभी एकाउंट्स खोले गए। एसयूवी के अफसरों के मुताबिक नोटबंदी के बाद यह कैश लॉकर्स छिपाया गया था। छापे के दौरान  एक सौ ऐसे दस्तावेज मिले, जिससे खुलासा हुआ कि दो करोड़ का फिक्स डिपाजिट यहां कराया गया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सैकड़ों बार ससुराल पक्ष के खाते में कैश ट्रांजेक्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसयूवी की टीम छठे दिन भी आईपीएस के ससुर वेदप्रकाश को साथ लेकर जांच में जुटी रही। सुबह नौ से रात के नौ बजे तक विजिलेंस के अधिकारी ससुराल पक्ष के तमाम रिश्तेदारों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई में लगे है। एसयूवी के आईजी रत्न संजय को पटना में मुजफ्फरनगर की कार्रवाई की पल-पल की रिपोर्ट दी जा रही है। 

मुजफ्फरनगर के बैंक लॉकर्स में मिली सम्पत्ति 
विजया बैंक: 45 लाख 97 हजार 500 रुपये नकद, 10.75 लाख की एफडी तथा 9.61 लाख के गहने।
यूको बैंक: 18 लाख कैश, 1.85 करोड़ की एफडी, 31.75 लाख के गहने।
इंडियन ओवरसीज बैंक: 75 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद।
केनरा बैंक: 29.38 लाख कैश।
बैंक ऑफ बड़ौदा: 480 ग्राम सोना, 570 ग्राम चांदी, 1685 कनाडा डॉलर, 498 यूएस डॉलर, 268 मलेशियाई मुद्रा।
एसबीआई: 22 लाख की एफडी, आठ लाख कैश, 6.60  लाख के जेवर।

अवैध हथियार की बरामदगी पर हुए निलंबित
मुजफ्फरनगर। एसयूवी की टीम ने आईपीएस विवेक के लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच की तो उनकी अवैध संपत्ति कानपुर और नोएडा में होने की जानकारी मिली है। मुजफ्फरपुर स्थित सरकारी आवास से तीन अवैध हथियार भी मिले, जिसमें एक कारबाइन और दो तमंचे भी है।


एसयूवी ने अज्ञात के खिलाफ अवैध हथियार आवास में पाए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद बिहार सरकार ने एसएसपी मुजफ्फरपुर को निलंबित किया था। फिलहाल वह मुजफ्फरपुर में ही पत्नी निधि और डेढ़ साल के बेटे के साथ पुलिस की चौकसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed