फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास तो नहीं हुआ

हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास तो नहीं हुआ

Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास तो नहीं हुआ
हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास तो नहीं हुआ
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। लोनी निवासी शिक्षक असलम का शव खतौली में गंग नहर की कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग पर बुआडा कलां गांव के सामने पड़ा मिला। पुलिस के लिए बड़ा सवाल यह है कि आखिर असलम खतौली कैसे आया। परिजनों का भी कहना है कि उनकी यहां कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि उसकी हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर पर किसी वाहन से आई चोटों के कारण होना आया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसकी हत्या को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास तो नहीं किया गया। पुलिस तमाम बिंदुओं को जांच में शामिल कर पड़ताल में जुटी है।
गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के 331, मीनाक्षी एन्क्लेव अशोक विहार निवासी शिक्षक असलम (25) पुत्र नसीम शादीशुदा था। वह साहिबाबाद में रेलवे कालोनी में स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता था। मंगलवार सुबह असलम स्कूल में जाने के लिए घर से निकला था। शिक्षक स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस नहीं पहुंचा। बाद में उसकी लोनी कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन उसे तलाश रहे थे, तभी मंगलवार रात को खतौली पुलिस के जरिए परिजनों को खतौली गंग नहर की पटरी पर असलम का शव मिलने का पता चला। बुधवार सुबह परिजन खतौली थाने पहुंचे और पुलिस ने शव के बारे में जानकारी ली। बाद में परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त शिक्षक असलम के रूप में की।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल में चार माह पूर्व तैनाती हुई थी
खतौली। मृतक के चाचा दिलशाद ने बताया कि असलम की चार माह पूर्व ही साहिबाबाद में रेलवे कालोनी में स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। असलम अपने घर से ऑटो में बैठकर स्कूल जाता था। मंगलवार सुबह भी असलम घर से निकलकर ऑटो में बैठकर स्कूल के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस से मिलेगी पुलिस को जांच में मदद
खतौली। पुलिस को मृतक शिक्षक असलम की जेब से उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि हत्यारों ने पहले शिक्षक का मोबाइल अपने कब्जे में किया होगा। खतौली इंस्पेक्टर हरसरण ने बताया कि शिक्षक का फोन मंगलवार दोपहर को डेढ़ बजे स्विच ऑफ हुआ, तब उसकी लोकेशन गाजियाबाद में थी। उसके फोन की कॉल डिटेल निकवाई जा रही है, जिससे जांच में मदद मिलेगी।


-गंगनहर कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग पर मंगलवार रात को गाजियाबाद लोनी निवासी शिक्षक असलम का शव पड़ा मिला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के लिए बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह खतौली कैसे आया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है -हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed