{"_id":"5c99251bbdec22146d707623","slug":"31553540379-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी सड़कें: मां-बेटा समेत तीन की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूनी सड़कें: मां-बेटा समेत तीन की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी क्षेत्र में सोमवार को चंद घंटों के अंतराल में हुए दो अलग-अलग हादसों में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसे में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। तो दूसरे हादसे में ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की नीचे दबकर मौत हो गई।
शामली जनपद के गांव सिक्का-सिलावर निवासी मोबीन की पत्नी संजो (55) सोमवार को बेटे इंतजार (21) और पोते आरिफ (6) पुत्र सोनू के साथ बाइक से गांव नरोत्तमपुर माजरा में भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आ रही थी। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वे तितावी क्षेत्र में हिंडन नदी के पास पहुंचे, अचानक सामने से आते सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर आगे बैठा आरिफ उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। जबकि संजो और इंतजार बाइक समेत सड़क पर गिरे, जिन्हें बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। मृतक संजो के भांजे इदरीश निवासी मुरादपुरा ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, तितावी निवासी आजाद (26) पुत्र मोहन गांव के ही बिजेंद्र सिंह के ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार सुबह एक खेत में उतरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई और आजाद उसके नीचे ही दब गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला। उसे तितावी के एक डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, मां-बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
होता हेलमेट तो बच सकती थी जान
तितावी। हिंडन के निकट हुए हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटा यदि हेलमेट लगाए होते तो संभव था कि उनकी जान बच सकती थी। पुलिस के अनुसार इंतजार ने बाइक पर छोटे बच्चे को भी बैठाया हुआ था, जिसके चलते अचानक सामने आए ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख वह बचाव नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया।