फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोर ने घर में खुद को बंद कर लगाई फांसी

किशोर ने घर में खुद को बंद कर लगाई फांसी

Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
किशोर ने घर में खुद को बंद कर लगाई फांसी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कृष्णापुरी 15 वर्षीय किशोर बृहस्पतिवार रात घर पर ही परिजनों के साथ था। रात करीब 10.40 बजे किशोर उठकर एक कमरे में चला गया और कमरा बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन उस कमरे में पहुंचे, जहां उसे लटका देख होश उड़ गए। आननफानन में परिजनों ने किशोर को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया तो पीड़ित परिजन पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए जबरन किशोर का शव लेकर चले गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशोर द्वारा खुद को फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, पुलिस ने तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


संदिग्ध रूप से लापता हुई महिला
मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क निवासी पंडित ब्रह्मदत्त शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी गीता (42) कुछ समय से बीमार चल रही हैं। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गीता बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने महिला की हरसंभव तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed