फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म

खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म

Sat, 29 Dec 2018 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म
छपार। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि वह बहन के साथ खेतों में चारा लेने गया था। युवती के अनुसार, खेत पर उसका भाई तो ईख काटने लगा, जबकि वह गन्ने छीलते हुए कुछ दूरी पर चली गई। इसी दौरान पलकटी खराब होने पर युवती का भाई उसे खेत में ही छोड़कर गांव चला गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक युवती को देख उसके पास जा पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर सुभाष राठौर ने बताया कि पहले युवती पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन अब युवती दुष्कर्म होना बता रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed