फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जूते से पिटाई कर छोड़ा किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी

जूते से पिटाई कर छोड़ा किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी

Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जूते से पिटाई कर छोड़ा किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को गांव की पंचायत ने महज जूते मारने की सजा देकर छोड़ दिया। रविवार को पंचायत में पिटाई का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को लोगों के मोबाइलों पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्लिप में उक्त वीडियो में कई लोगों के बीच पहले एक महिला थप्पड़ों से और फिर एक ग्रामीण चप्पल से युवक को पीटता नजर आ रहा है। वायरल की गई यह वीडियो क्लिप थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बताई गई थी, जिसमें पिटने वाला युवक पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप था। वायरल हो रही इस क्लिप की जांच की गई तो यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का निकला। जांच में पता चला कि उक्त गांव निवासी करीब 12 साल की किशोरी शनिवार देर शाम पड़ोस की दुकान पर खाना बनाने के लिए सरसों तेल लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार युवक ने किशोरी को बदनीयति से अंदर खींचकर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित किशोरी ने किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर जाने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर रात में ही किशोरी के परिजनों ने गांव की पंचायत में इस मामले को रखा। आरोप है कि पंचायत ने छेड़छाड़ के आरोपी दुकानदार को महज चंद थप्पड़ व जूते मारने की सजा देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि रविवार सुबह पंचायत में युवक की पिटाई का यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर पीड़ित किशोरी के पिता को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजी किया, जिसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। देर शाम आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, गांव में हुई पंचायत की वीडियो क्लिप बनाकर उसे वायरल करने वाले युवक को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, जिसके चलते उक्त युवक ने भी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed