{"_id":"5b2bf9114f1c1bb36e8b9198","slug":"31529608465-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिलने से सनसनी फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव मिलने से सनसनी फैली
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का शव मिला
मोरना। शुक्रताल स्थित अनुसुईयां धाम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक शराब पीने का आदी था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ककरौली क्षेत्र के गांव कंहेड़ा निवासी 25 वर्षीय दलित मांगा पुत्र चमना के माता पिता की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मांगा की बुआ शुक्रताल में फूल बेचने का कार्य करती हैं। मांगा पिछले कुछ समय से शुक्रताल के रविदास आश्रम में अन्न एकत्र करने की नौकरी कर रहा था। आश्रम के सेवक ने बताया कि मांगा बुधवार को कुछ रुपये लेकर गया था तथा उसके बाद आश्रम नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को उसका शव मिलने की खबर मिली। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
अपहरण के झूठे आरोप पर हंगामा
मोरना। मोरना निवासी महिला ने अपने पति का अपहरण करने का आरोप पड़ोस के आधा दर्जन ग्रामीणों पर लगाया था। पुलिस चौकी पर पहुंचे पति ने बताया कि वह पत्नी से नाराज होकर घर से चला गया था। ग्रामीणों ने महिला द्वारा झूठा आरोप लगाने को लेकर पुलिस चौकी पर हंगामा खड़ा कर दिया तथा महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच विवाद रहता हैं। महिला अपहरण के झूठे आरोप में उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही थी। महिला ने ग्रामीणों से गलती मानी है।