{"_id":"5b1c1fa34f1c1b624d8b57c4","slug":"31528569763-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दो बहनों से छेडछाड की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दो बहनों से छेडछाड की
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांव अलमासपुर में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। युवतियों के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। अलमासपुर निवासी गुलशन शाम को पड़ोसी के घर घुस गया। वहां मौजूद दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की। युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी को दबोच कर धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवतियों की मां की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, शहर कोतवाली पर एक गांव की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शाम को अपनी ड्यूटी से घर आ रही थी। जब वह गांव में एक दुकान के पास पहुंची, तो वहां पर बाइक सवार युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति के पड़ोस की एक महिला से अनैतिक संबंध है। इसका विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमिका और उसके परिजनों के साथ मिल कर शुक्रवार को उसके साथ मारपीट कर करते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया। पास पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को दीपक, शिवकुमार, विपिन और दीपक को हिरासत में ले लिया। उधर, शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी महावीर पुत्र सूरजमल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह पडोस में ही दुकान पर सामान लेने के लिए आया था, जहां पर राज सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष भिडे़
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलीरा में आम के आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके चलते दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के चलते दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर निपली पुत्र चंद्रपाल, गज्जे पुत्र मामचंद, चांदबीर और सूरज को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका चालान कर दिया।