फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मलीरा में त्यागी और दलित भिड़े

मलीरा में त्यागी और दलित भिड़े

Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मलीरा में त्यागी और दलित भिड़े
मलीरा में त्यागी और दलित भिड़े
विज्ञापन

रोहाना। बाइक को साइड देने की मामूली बात को लेकर मलीरा गांव में त्यागी और दलित समाज के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी।
शहर कोतवाली के गांव मलीरा में तजेंद्र त्यागी का बेटा शुभम त्यागी बुधवार देर शाम को बाइक से जा रहा था। दलितों की बस्ती में कुछ युवक मार्ग पर खड़े थे, जो यहां दावत में आए थे। शुभम ने युवकों से साइड मांगी, तो उनमें कहासुनी हो गई। युवकों ने उसके साथ गालीगलौज की। शुभम ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर आए तो आरोप है कि दलितों ने पथराव कर दिया। इस पर त्यागी समाज के लोग भी सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष भिड गए। जमकर पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में शुभम उसका चचेरा भाई आदेश त्यागी तथा दूसरे पक्ष से सुंदर पुत्र साधु, गुरुबचन पुत्र राम सिंह घायल हो गए। घटना से तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। वहीं कुछ लोग समझौते के प्रयास में लगे थे।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रकेश यादव का तबादला
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव का तबादला हो गया। उनके स्थान पर सोनभद्र से दिनेश सिंह यादव को यहां का नया बीएसए बनाया गया है। शासन ने बुधवार को प्रदेश के 33 जिलों के बीएसए के तबादले किए है, जिनमें यहां के बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव भी शामिल है। उन्हें निदेशालय लखनऊ भेजा गया है, जबकि सोनभद्र जिले से दिनेश सिंह यादव को मुजफ्फरनगर का नया बीएसए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed