फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पथराव के मामले में दो को जेल भेजा

पथराव के मामले में दो को जेल भेजा

Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पथराव के मामले में दो को जेल भेजा
मीरापुर। मोहल्ला शरफपुरा में बृहस्पतिवार को हुए पथराव, मारपीट एवं बलवे के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों को मुचलका पाबंद कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह पुरानी रंजिश में मोहल्ला शरफपुरा के दो पक्षों में पथराव, मारपीट हुई थी। इस घटना में एक महिला और दो बच्चे घायल हो गये थे। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर सलीम पुत्र कालू और शाहबाज पुत्र कल्लू को घटना में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों को मुचलका पाबंद कराया गया। प्रथम पक्ष से हाजी लालू, सद्दाम, शाहबाज, जुनेद, हाजी आसिफ, मुन्ना, समद, सादी, फैजान, फरीद, अय्यूब एवं अब्दुल रऊफ तथा द्वितीय पक्ष से परवेज, शादाब, नवाज शरीफ, सरताज, असम, अकरम, कल्लू, सलमान, साकिब, सबलू, शाहनजर एवं राहत के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मोहल्ले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस गश्त जारी है। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि मुचलके पाबंद की कार्रवाई में कुछ ओर लोग भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


जुमे की नमाज अदा की
मीरापुर। रमजान माह के दूसरे जुमे पर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। शाही जामा मस्जिद, थावर वाली मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, कमलियान मस्जिद, दरबार मस्जिद आदि मौलानाओं ने नमाज अदा कराई। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए मस्जिदों में शामियाने भी लगाये गए था।
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराया ट्रक
मीरापुर। मुजफ्फरनगर से सरिया लादकर मुरादाबाद जा रहा एक ट्रक दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर के सैनी भट्टा तिराहे पर बने डिवाइडर से टकरा गया। बृहस्पतिवार की रात हुई इस दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक इकराम पुत्र इस्लाम निवासी सालारपुर को हल्की चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को उपचार दिलाया। ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से हाइवे पर जाम के हालात बने रहे। उधर, गांव बलीपुरा के सामने विद्युत आपूर्ति लाइन को क्षतिग्रस्त करने वाले पीडब्लूडी के डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed