{"_id":"5af09ffa4f1c1b3b0b8b8984","slug":"31525719034-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडिय़ों को अवैध काटने की सूचना पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाडिय़ों को अवैध काटने की सूचना पर छापा
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर दुकानों में गाड़ियों के काटने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। दुकानों के बाहर कई गाड़ियां लावारिस हालत में खड़ी मिली। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
रविवार रात इंस्पेक्टर एपी मिश्रा, एसएसआई मनोज कुमार यादव, कर्मवीर, नवीन कुमार व पुलिस बल के साथ गाड़ियों को अवैध तरीके से काटने की सूचना पर बिजली घर के सामने कई दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। दुकान के बाहर खड़े दो ट्रैक्टर, दो कार, एक बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। सोमवार सुबह दुकानदार को पता चला तो उसने वाहनों के मालिकों को इसकी खबर की। वाहन मालिक अपने पेपर लेकर इंस्पेक्टर से मिले और वाहनों को अपना बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कस्बे में वाहनों के अवैध तरीके से काटने की सूचना मिली थी। एक दुकान के बाहर कुछ वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पुरानी वाहन हैं जिनका अभी दूसरी पार्टी को कागजात ट्रांसफर नहीं किया गया है। उनके असली मालिकों की तलाश की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
इस्लामुद्दीन नगर उपाध्यक्ष बने
जानसठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगराध्यक्ष खलील अहमद ने कस्बा निवासी इस्लामुद्दीन को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने व पार्टी की नीतियों को अल्पसंख्यक समाज में पहुंचाने भरोसा जताया है।