{"_id":"5a3d54a14f1c1ba12d8ba3aa","slug":"31513968801-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की पिटाई
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पॉलीथिन बैग खरीदने घर पर गए अध्यापक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। घटना से क्षुब्ध युवती के भाई ने स्कूल पहुंचकर हंगामा करते हुए अध्यापक के साथ मारपीट की। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को हिरासत में लिया है।
कस्बे के एक निजी स्कूल का अध्यापक शुक्रवार को कस्बे की ही मोहल्ला नई बस्ती में पॉलीथिन बैग खरीदने के लिए दुकानदार के घर गया था। नई बस्ती का रहने वाला यह दुकानदार अपने घर पर ही पॉलीथिन बैग आदि बेचने का कार्य करता है। दुकानदार के घर पर उसकी लड़की अकेली थी। अध्यापक ने दुकानदार की बेटी से पॉलीथिन बैग मांगे। इसी दौरान घर में किसी को न पाकर अध्यापक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर घर में एक कमरे में आराम कर रही युवती की मां बाहर निकल आई। युवती की माता के गाली-गलौज करने पर अध्यापक मौके से भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान युवती का भाई भी घर पहुंचा। घटना को सुनकर वह आगबबूला हो गया। युवती के भाई ने अध्यापक के स्कूल में पहुंचकर हंगामा करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को हिरासत में लिया है। घटना की तहरीर युवती के भाई ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।