{"_id":"59c7fb904f1c1b8f688b656f","slug":"31506278288-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने गांव कैथोड़ा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान लूट की साजिश रचते चार बदमाशों को अवैध शस्त्रों और बिना नंबर की दो बाइकों समेत गिरफ्तार कर लिया। चारों बदमाश अंतरजनपदीय गिरोह के लुटेरे हैं।
मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार शाम एक सूचना के आधार पर पुलिस गांव कैथोड़ा के जंगल में राजू पटवारी के बाग के पास पहुंची। वहां बैठे चार बदमाश लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को कब्जे में ले लिया। पकडे़ गए बदमाशों में आसिफ पुत्र अशरफ तथा अरशद पुत्र जमील अहमद, निवासीगण मोहल्ला कल्याण सिंह, कस्बा मवाना( मेरठ), शाहनवाज पुत्र बाबू निवासी गली नंबर 6, मदीना मस्जिद के पास जाकिर कालोनी, लिसाड़ी गेट मेरठ तथा सद्दीक पुत्र छोटे, निवासी मवई काजियान थाना शेरगढ़, जिला बरेली है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से चार तमंचे, एक छुरी, खोखा कारतूस बिना नंबर की दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ के बाद बताया कि इन बदमाशों पर मेरठ तथा बरेली जनपद में दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चारो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।