{"_id":"595e89124f1c1baf458b47c1","slug":"31499367698-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। रिक्शा चालक के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। मामले में बुधवार को दिनभर मृतक पक्ष और पुलिस के बीच खींचतान चलती रही थी।
शहर कोतवाली के न्याजूपुरा के बाहर बस्ती में रिक्शा चालक उमरदीन का शव रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी ने पीओपी ठेकेदार और कोतवाली के दरोगा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पूरे दिन मामले को लेकर हंगामा होता रहा। बुधवार की देर रात पुलिस ने चालक की पत्नी फुलमिजरा की तहरीर पर आरोप यूसुफ ठेकेदार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अवगत कराया है कि उसका बेटा आलम आरोपी यूसुफ के यहां पीओपी का काम करता था। मजदूरी के एक लाख 82 हजार रुपये ठेकेदार की ओर निकल रहे थे। 19 अप्रैल को यूसुफ पीड़िता के बेटे आलम को देहरादून में काम कराने के बहाने बुलाकर ले गया था। तलाश करने के बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चल पाया तो पीड़िता ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। इसी बात से नाराज होकर ठेकेदार अक्सर पीड़ितों को धमकी देता रहता था। बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजे यूसुफ घर पर आया और पति उमरदीन को यह कहकर बुलाकर ले गया कि रामलीला टिल्ला पर कुछ लोग बैठे हैं, चलो बैठकर फैसला कर लेते हैं। घंटों बाद भी पति के नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुुरू की। चौकी पर पता चला कि उन्होंने किसी को नहीं बुलाया था। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।