फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोल्हू संचालक पर धारदार हथियारों से हमला

कोल्हू संचालक पर धारदार हथियारों से हमला

Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोल्हू संचालक पर धारदार हथियारों से हमला
कोल्हू संचालक पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन

मोरना। कोल्हू में सो रहे संचालक को बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी सुरेंद्र धीमान पुत्र सोमदत्त धीमान पांच भाई हैं। संयुक्त परिवार में रहते हैं। सुरेंद्र पिछले 25 वर्षों से कोल्हू चलाता है। उसने गांव में ही किसान मजदूर इंटर कॉलेज के सामने मोरना व जानसठ मार्ग पर कोल्हू लगा रखा है। बुधवार की रात तीन बजे सुरेंद्र के परिजनों को उसके घायल होने की खबर मिली। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र ने परिजनों को बताया कि जब वह सोया हुआ था, तभी अचानक दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया तथा धारदार हथियारों से वार कर उसे घायल कर फरार हो गए। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी तोड़ गए। परिजनों ने घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed