फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   31 thousand counterfeit notes

भैंस खरीदकर महिला को थमा दिए 31 हजार के नकली नोट

Sat, 04 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
31 thousand counterfeit notes
नकली करेंसी लेकर थाने पहुंची महिला। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में शातिर पशु व्यापारियों ने खानपुर गांव की एक महिला को तीस हजार रुपये की नकली नोट देकर उसकी भैंस खरीद ली। आनन-फानन में पशु व्यापारी भैंस को पिकअप में चढ़ाकर फरार हो गए। पड़ोस में उधार के पैसे देने गई महिला को नोट नकली होने की जानकारी मिली तो वह सन्न रह गई। गरीब महिला ने 500 व 2000 के नकली नोट थाने में देते हुए घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी करम इलाही दूसरे जनपद में नौकरी करता है। करम इलाही की पत्नी खुर्शीदा भी गांव में मजदूरी व पशु पालकर घर का खर्च चलाती है। शुक्रवार को खुर्शीदा 31 हजार रुपये की नकदी व एक तहरीर लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंची। पीड़ित महिला ने इंस्पेक्टर डीके त्यागी को तहरीर देेते हुए बताया कि चार पशु व्यापारी शुक्रवार को सुबह उसकी भैंस खरीदने के लिए उसके घर आए थे। दो दिन पहले भी वे भैंस देखकर गए थे। चारों अनजान पशु व्यापारियों ने 31 हजार में भैंस का सौदा किया। सौदा करने के बाद पशु व्यापारियों ने 500 के 40 नोट 2000 हजार के 5 नोट तथा 100 के 10 नोट दिए।
विज्ञापन


अनपढ़ महिला ने नोटों की गिनती करने के बाद भैंस खोलकर पशु व्यापारियों को दे दी। व्यापारी आनन-फानन में भैंस को बोलेरो पिकअप में चढ़ाकर फरार हो गए। खुर्शीदा उधारी के पैसे पड़ोस में देने गई तो पड़ोसी ने नोट नकली बताए। नोट नकली होने की बात सुनकर महिला सन्न रह गई। खुर्शीदा के पड़ोसियों ने पशु व्यापारियों की तलाश की। जिनका पता नहीं चला। महिला ने नकली नोटों के साथ घटना की तहरीर अज्ञात पशु व्यापारियों के खिलाफ पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर नकली नोट देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक ने मौत का भय दिखाकर 15 हजार ठगे        
भोपा में तांत्रिक ने महिला को घर में किसी की मौत होने का भय दिखाकर 15 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। भोपा निवासी पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति का बीमारी के चलते देहांत हो गया था, जो फौजी था। महिला के सबसे छोटे बेटे की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जबकि उसके दूसरे बेटे की छत से गिरने से मौत हो गई थी।

इतना ही नहीं महिला का एक पौत्र भी दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जो आज भी बेड पर है। परेशान महिला 7 नवंबर 2016 को क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गई थी। लौटते वक्त उसे मोरना निवासी एक तांत्रिक रास्ते में मिला। तांत्रिक ने दुखों से छुटकारा दिलाने का महिला को पूरा आश्वासन दिया। पांच दिन बाद वह तांत्रिक पीड़ित महिला के घर पहुंचा और घर के चारों ओर घूमकर कहा कि अभी तो तेरे परिवार में और भी मौतें होनी हैं।


तांत्रिक ने घबराई महिला से कहा कि इससे बचने के लिए कुछ तांत्रिक क्रिया करनी होगी, जिसमें 15 हजार रुपये खर्च होंगे। महिला से उसने 15 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद महिला ने कहा कि कुछ भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, इसलिए उसकी रकम लौटा दो। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला को कार्रवाई आदि करने पर तांत्रिक विद्या से घर का नाश करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। परेशान होकर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed