फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचे दो इनामी लुटेरे

मुठभेड़ में दबोचे दो इनामी लुटेरे

Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे दो इनामी लुटेरे
तालड़ा मोड़ स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटे थे 8.28 लाख
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। दो दिन पूर्व तालड़ा मोड़ स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 8.28 लाख लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने बुधवार देर रात जटवाड़ा नहर पुल के पास से मुठभेड़ में धर दबोचा, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश 25-25 हजार के इनामी हैं। फरार बदमाशों की तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही थी।

कस्बे के तालड़ा मोड़ स्थित भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी के कैशियर चिराग व लिपिक शादाब से बाइक सवार चार लुटेरों ने दिनदहाड़े 8.28 लाख की नकदी लूटकर सनसनी फैला दी थी। बुधवार देर रात इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर आरबी कौल और कस्बा चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी ने सूचना के आधार पर टीम के साथ जटवाड़ा नहर पुल पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसी दौरान दो बाइकों पर आते चार संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया, जबकि दो भाग निकलने में सफल रहे। मुठभेड़ की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के गांव अंगरौला निवासी प्रवीण पुत्र बीरसेन और ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी कपिल पुत्र दरख सिंह हैं। दोनों लुटेरों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है। लुटेरों के पास से लूटी गई धनराशि में से 3.62 लाख रुपये, दो तमंचे-कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। वहीं, फरार बदमाशों की पहचान ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद निवासी मनीष व खरखौदा निवासी विमल के रूप में हुई है। देर रात तक फरार दोनों बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जंगलों में कांबिंग कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed