फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 22 Feb 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
मीरापुर। कस्बे से सटे गांव निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार सुबह किसी कार्य के लिए गांव के दूसरे मोहल्ले में जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने बीच राह में उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसी। विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुकान को लेकर भिड़े व्यापारी, पांच दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली से सटी पुरानी तहसील मार्केट में शुक्रवार सुबह व्यापारियों के दो पक्षों के बीच एक दुकान को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से अमजद, दानिश व फिरोज और दूसरे पक्ष से शहजाद व मनशाद निवासीगण खालापार को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी के अर्दली पर मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई नीरज के साथ किसी काम से तहसील जानसठ गया था। आरोप है कि वहां एक अफसर के अर्दली ने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने नीरज का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed