फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मध्यप्रदेश की युवती प्रेमी संग रहने के जिद पर अड़ी

मध्यप्रदेश की युवती प्रेमी संग रहने के जिद पर अड़ी

Thu, 13 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की युवती प्रेमी संग रहने के जिद पर अड़ी
युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी
विज्ञापन

जानसठ। मध्यप्रदेश की रहने वाली युवती प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
मध्यप्रदेश के गढ़ी जिला बालघाट निवासी युवती छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला कबीरदास की एक फैक्टरी में अपने परिवार के साथ काम करने आई थी। इसी फैक्टरी में जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा निवासी कृष्ण पुत्र धीर सिंह भी काम करता था। फैक्टरी में काम करते समय दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों प्रेमी युगल माह फरवरी को फरार हो गए और गांव तालड़ा में आकर रहने लगे। युवती के पिता ने छत्तीसगढ़ के जिला कबीरदास थाने में पुत्री के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के एसआई अशोक मिश्रा पुलिस टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और जानसठ पुलिस के साथ युवक के घर तालड़ा में दबिश दी। दोनों के घर पर मिलने पर पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया। दोनों प्रेमी युगल को छत्तीसगढ़ ले जाने लगी। इस पर युवती ने जाने से इंकार करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया तथा जबरदस्ती ले जाने पर अपनी जान देने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। वह गर्भवती भी है। वह अब कृष्ण कुमार के साथ ही रहेगी और कहीं जाने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ पुलिस युवती को ले जाने के लिए उसे समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवती जाने को तैयार नहीं है। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल साथ नहीं लाने के कारण युवती के साथ वे जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। युवती को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।


कमल संदेश पदयात्रा निकाली
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली नंबर एक के संयोजक मदन छाबड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाएं बताई गई। कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला सराफान, राजाराम, बड़ा बाजार में घर घर जाकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं वाली पत्रिका वितरित की। पदयात्रा में मदन छाबड़ा, नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल, अश्वनी उपाध्याय, अभिषेक रहेजा, ऋषभ जैन, भरतेश शर्मा, दर्पण गुप्ता, ओम सिंह मोतला, रामकिशोर सैनी, सुशील पांचाल, वरदान प्रजापति, सचिन शर्मा, संजय जैन, अंकित वर्मा, अमित, नितिन त्यागी, हर्ष गोयल, योगराज सहगल, ध्रुव जैन, सुधीर आर्य, अमित जैन, राजा वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed