फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक मैनेजर के गले से चेन लूटी

बैंक मैनेजर के गले से चेन लूटी

Wed, 05 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के गले से चेन लूटी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी में मेहता क्लब के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की महिला मैनेजर के गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूल रूप से रुड़की निवासी खुशबू रावत पत्नी प्रदीप सिंह रावत कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बैंक मैनेजर हैं। नई मंडी के द्वारिकापुरी स्थित ओम रेजीडेंसी में वह परिवार संग रहती है। मंगलवार की दोपहर वह नई मंडी के मेहता क्लब के पास स्थित प्ले स्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे को लेने गईं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बाइकर्स गलियों में घुसकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed