फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा
भोपा में आतंकित कर दंपति को लूटा
विज्ञापन

भोपा। एक दंपति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, जेवर व मोबाइल लूट लिए। गांव तिस्सा निवासी रोहताश पत्नी स्वाति के साथ बाइक से अपनी ससुराल शहदपुरा थाना मंगलौर गया था। सोमवार शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही तिस्सा मार्ग पर भट्ठे से कुछ आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक उनकी बाइक के बराबर मे लगा कर तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे बदमाश ने महिला के कानों के कुंडल, अंगूठी आदि के साथ ही रोहताश से पांच हजार रुपये और दोनों से तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाश जाते जाते बाइक की चाबी भी निकाल कर ले गए। कुछ ही समय में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रोहताश ने राहगीरों से आपबीती बताते हुए उनके मोबाइल से ही कॉल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जौली चौकी इंचार्ज गुरुवचन सिंह पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed