फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मीरापुर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मोहल्ला कोटला निवासी आयशा पुत्री अनवार ने अपने पति सास, ससुर, देवर व दो ननदो समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और उसकी नवजात बच्ची की हत्या करने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आयशा के पति मौहम्मद आबिद पुत्र इकबाल निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सात बच्चों की मां लापता
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला नमक मंडी से सात बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी को बरामद कराने की मांग की है। मेरठ क्षेत्र से आया एक परिवार कुछ दिन पूर्व मोहल्ला नमक मंडी में बस गया था। परिवार का मुखिया दैनिक मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। पीड़ित पति का कहना है कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी लापता हो गयी। काफी तलाश किया। नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फसल का मुआवजा दिलाने की मांग
मीरापुर। बीते दो दिन हुई भारी बारिश से धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। पीड़ित किसान विरेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, विनोद कुमार, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार, ओमकार, जयविंद्र, अजय कुमार गोयल आदि का कहना है कि वर्षा के कारण करीब 30 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गयी। पीड़ित किसानों ने सरकार से सर्वे कराकर क्षति पूर्ति दिलाने की मांग की है। बताया गया कि खादर क्षेत्र व मीरापुर, राजपुर, डिगढेरा, मुझेड़ा आदि क्षेत्र में धान की खड़ी फसल व गन्ने की फसल के ढहने से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed