{"_id":"5b689f3a4f1c1bf5498b5644","slug":"21533583162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा में दो पक्षों में संघर्ष. छह घायल
भोपा। गांव रहकड़ा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव रहकड़ा में रविवार की देर रात गांव निवासी चंद्रभान और श्रवण कुमार पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। मारपीट को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं मोहल्ले के लोगों ने भयभीत होकर अपने मकानों के दरवाजे बंद कर लिए थे। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। हमले में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सोमवार सुबह श्रवण ने गांव के विपिन, रजीश, विपिन, प्रवीण, अर्जुन खतरा सिंह, धर्मेंद्र, पोपिंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उधर, दूसरे पक्ष से चंद्रभान ने कपिल, ललित, भूरा, श्रवण, रजीश, सुशील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हमले में रजीश, विपिन व मौसम को गंभीर चोटें आई हैं।