फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आसमीन हत्याकांड में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची

आसमीन हत्याकांड में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची

Sun, 05 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आसमीन हत्याकांड में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची
हत्यारोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

मीरापुर। कुतुबपुर निवासी महिला आसमीन की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नही पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत होने का कारण अधिक खून बहना बताया गया है। महिला का गुम हुआ मोबाइल भी अभी नहीं मिला। पांच बच्चों की मां आसमीन की उम्मेद अली के साथ दूसरी शादी थी। पुलिस महिला के गुम हुए मोबाइल की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाकर संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। जमीन रंजिश को भी विवेचना में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने जिन तीन लोगों के विरुद्ध हत्या करने के आरोप में तहरीर दी थी, वे सभी फरार हैं।

बाइकों की भिडंत में चार युवक घायल
मीरापुर। संभलहेड़ा-बलीपुरा लिंक मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। संभलहेड़ा निवासी सोनू पुत्र सुक्का अपने मित्र राहुल पुत्र सौराज को बाइक पर लेकर बलीपुरा से संभलहेड़ा जा रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सचिन पुत्र तेजपाल व सोनू पुत्र ऋषिपाल दोनों गांवों के बीच में आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। सुबह नौ बजे हुई दुर्घटना में सोनू पुत्र सुक्का व राहुल पुत्र सौराज को गम्भीर चोटे आने के कारण मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed