फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्ची से दुष्कर्म के नामजद आरोपी को जेल भेजा

बच्ची से दुष्कर्म के नामजद आरोपी को जेल भेजा

Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के नामजद आरोपी को जेल भेजा
मीरापुर। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने पड़ोस की पांच साल की बच्ची को दुकान से सामान दिलाने के बहाने से जंगल में ले गया था। आरोपी है कि वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के परिजनों के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पिता ने आरोपी अकिल पुत्र उमरदराज के विरुद्ध दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दूसरी, घटना में मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि जब वह जंगल में एक खेत में चारा काट रही थी। इसी समय गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और महिला से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने व्यक्ति को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed