फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक लूट में शामिल था मारा गया इनामी नानू

बाइक लूट में शामिल था मारा गया इनामी नानू

Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बाइक लूट में शामिल था मारा गया इनामी नानू
- पांच साले पहले हुई थी घटना, पुलिस को नहीं जानकारी
विज्ञापन

- पीड़ित के पिता ने थाने पहुंचकर की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। दो सप्ताह पूर्व मुठभेड़ में मारा गया बदमाश रमेश उर्फ नानू पांच साल पहले थाना क्षेत्र में एक युवक से हुई बाइक लूटने की घटना में शामिल था। इस बात की पुष्टि पीड़ित युवक के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस के रजिस्टर में चस्पा मृतक बदमाश के फोटो की शिनाख्त कर की है।
चार जून को पुरकाजी पुलिस और बदमाशों के बीच ग्राम फलौदा के निकट हुई मुठभेड़ में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के गांव जटौल निवासी रमेश उर्फ नानू मारा गया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बदमाश पर करीब पांच साल पहले पुरकाजी थाने में भी बाइक लूट का एक मुकदमा दर्ज था। इसकी जानकारी पुरकाजी पुलिस को नहीं थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने थाने के पुराने रजिस्टर चेक किए और उसमें मृतक बदमाश का फोटो मिला। बाइक लूट के पीड़ित युवक को थाने बुलाया गया और मृतक बदमाश का फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्त कराई। थाने पहुंचे पीड़ित बिजेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम धमात ने बताया कि 20 मई 2013 को उसका पुत्र प्रवेश अपने बाबा शादीराम को खेत पर खाना देकर घर लौट रहा था। रास्ते में चार बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली थी। भोपा पुलिस ने आठ जुलाई 2013 को लूट में शामिल एक बदमाश कुलदीप निवासी ग्राम मोरना को गिरफ्तार कर उससे लूटी गई बाइक बरामद कर ली थी। जिसने बदमाश नानू के भी लूट की घटना में शामिल होने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन

जिसे पुरकाजी पुलिस ने 20 नवंबर 2013 को रुड़की उत्तराखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पांच वर्ष पुरानी घटना है, इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश पुरकाजी थाने से भी जेल जा चुका है। भोपा पुलिस से संपर्क कर पीड़ित को उसकी बाइक वापस दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed