फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक को हिरासत में लिया

युवक को हिरासत में लिया

Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक को हिरासत में लिया
पुरकाजी। कस्बे में अलग-अलग पक्ष से रिश्वत लेने का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच जाने से दरोगा और सिपाही आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे की सब्जी मंडी में दो पक्षों ने बराबर बराबर दुकान ले रखी है जिनमें से एक दुकान में बनी सीढ़ियों को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। जिसमें एक पक्ष जहां थाने के एक दरोगा से साठगांठ कर सीढ़ियां ना तोड़ने का दबाव बनाए हुआ था। वहीं, दूसरा पक्ष थाने के दो सिपाहियों से साठगांठ कर सीढ़ियां तोड़ने का दबाव बना रहा था। 25 अप्रैल को एक पक्ष द्वारा सीढ़ियां तोड़ देने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दूसरे पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली थी। उक्त मामले में एक पक्ष ने सीओ सदर मोहम्मद रिजवान से सिपाहियों पर दूसरे पक्ष से साठगांठ कर सीढ़ियां तोड़ने का आरोप लगाया था। जिसमें सीओ सदर ने उनके विरुद्ध उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दी थी। शनिवार को सिपाहियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की चर्चा होने पर सिपाही व दरोगा आमने सामने आ गए हैं। सिपाहियों का कहना है कि हम बेकसूर हैं अगर हम लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तो हम लोग भी एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखकर दरोगा की कार्यशैली से अवगत कराएंगे। इस संबंध में सीओ सदर ने बताया कि सिपाहियों के विरुद्ध रिपोर्ट दी गई थी। सिपाही मनोज यादव और तस्लीम अहमद को एसएसपी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।


युवक को हिरासत में लिया
पुरकाजी। ग्राम शेरपुर में शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से सामान बरामद किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपने किसी परिचित की दुकान से सामान चोरी किया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed