{"_id":"5a9d89024f1c1b45438b5730","slug":"21520273666-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोर धरदबोचे, तीन साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोर धरदबोचे, तीन साथी फरार
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो चोर धरदबोचे, तीन साथी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की हैं। इनके पास से अवैध असलहा भी मिले हैं, जबकि इनके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकों को बेचने के इरादे से शामली रोड बुढाना मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना पर दरोगा राकेश शर्मा, सुनील कुमार व रविंद्र कसाना ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर मौके से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की चार बाइकें व एक स्कूटी के अलावा तमंचे और कारतूस बरामद हुए। तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कल्लू उर्फ सोनू और गौरव निवासीगण पीनना और अपने फरार साथियों के नाम सादमान, छोटू पंडित निवासीगण पीनना एवं शब्बू निवासी किदवईनगर बताए। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह वाहन चोरी कर उन्हे फर्जी कागजातों के आधार पर बेच देते हैं या कबाड़ियों को बेचकर कटवा देते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।