{"_id":"5a3d525f4f1c1b0f788b462e","slug":"21513968223-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर को पकड़ा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई तस्वीर के जरिये चोर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर से बैटरा चोरी करते हुए चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी।
नगर के एक नर्सिंगहोम में बृहस्पतिवार को मरीज को लेकर आए ग्रामीण के बाहर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरा चोरी कर फरार हो गया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो, तस्वीर से चोर की पहचान हो गई। पुलिस ने तस्वीर के जरिए उस चोर को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग चोर को छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने अन्य चोरी करने का हवाला देते हुए चोर को छोड़ने से इंकार कर दिया। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि पकड़ गया चोर ने नगर में साइकिल भी चोरी की है। चोरी करते हुए चोर की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तस्वीर कैद है। अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए चोर से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।