फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में झगड़े का मुकदमा दर्ज

दो पक्षों में झगड़े का मुकदमा दर्ज

Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में झगड़े  का मुकदमा दर्ज
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुतुबपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को गांव कुतुबपुर में दो पक्षों में मारपीट के साथ एक महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के शीशपाल पुत्र मणिराम तथा पप्पू पुत्र समयसिंह आदि ने उसके घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उधर, दूसरे पक्ष का आरेाप है कि सुनील, कबूल आदि ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामला पुरानी रंजिश के कारण हुआ बताया गया है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में अलाव जलाए
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कड़ाके की ठंड के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष तंजीला बेगम ने कस्बे में एक दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है। सूर्यास्त के साथ ही बाजार की रौनक कम हो जाती है और लोग अपने घरों में रहने को बाध्य हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण प्रात: घूमने वालों की संख्या नगन्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत कथा से कल्याण संभव
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। श्री बालाजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के व्यास पंडित खेमचंद कौशिक ने कहा कि भगवान की लीलाओं में गूढ़ रहस्य छिपे हैं। इनको समझने के लिए भागवत कथा का श्रवण जरूरी है।

उन्होंने चीरहरण लीला को समझाते हुए कहा कि भगवान ने चीरहरण के माध्यम से गोपियों के अज्ञान को दूर किया था। कथा व्यास ने पुतना द्वारा आसुरों का वध, ब्रज में भगवान की बाल लीलाओं, माखन चोरी, मृदा भक्षण, मटकी फोड़, गौचारण लीला, वनभोज, कंदुक क्रीड़ा, कालियानाग लीला, दावानल पान लीला, चीर हरण के साथ गोवर्धन पूजा के माध्यम से इंद्र के अहंकार को नष्ट करने की लीला को विस्तार से समझाया। कहा कि भगवान की सभी लीलाएं रहस्यमयी हैं। इनको जानने के लिए भागवत कथा का श्रवण आवश्यक है। मनुष्य को गुरुवचनों को श्रद्धा एवं विश्वास के साथ ग्रहण करना चाहिए। भगवान में आस्था रखने से ही व्यक्ति भगवान के अस्तित्व को समझा सकता है। कथा के अंत में भगवान गोवर्धन की विशेष पूजा-अर्चना के साथ 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। कथा व्यवस्था में महंत राजपाल सुक्रालिया, बिजेंद्र प्रजापित, मनोज वाजपेयी, संजय राय, सचिन पाल, वासुदेव शर्मा, जगमोहन, विनोद कुमार, ऋषिपाल, सरदार जगमोहन, धर्मवती, प्रमिला शर्मा, प्रतिभा माहेश्वरी, अंजू रानी, प्रीति आदि सक्रिय रहे। महिलाओं ने कथा श्रवण के दौरान भगवान के प्रसंगों को सुनकर भाव-विभोर होकर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed