{"_id":"59f8cc604f1c1bd0538ba6e1","slug":"21509477472-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागे बदमाशों की टोह में जुटी है भोपा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागे बदमाशों की टोह में जुटी है भोपा पुलिस
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
भागे बदमाशों की टोह में जुटी है भोपा पुलिस
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है। पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। फरार बदमाशों में एक बदमाश थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी समय तक रहा है।
सोमवार को सीकरी-भोकरहेड़ी मार्ग पर नलकूप पर नहा रहे बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर बदमाश कुछ सामान छोड़कर घने जंगल का सहारा लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी और कुछ लोगों से पूछताछ भी की। चर्चा है कि फरार बदमाशों में एक बदमाश भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में काफी समय तक रहा है। पुलिस उसका भी पता लगा रही है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया की मौके से मिले कुछ कागजों, कपड़ों आदि के माध्यम से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है, जिससे कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
देवबंद का वांछित बदमाश दबोचा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। देवबंद पुलिस पर फायर करने तथा गोवध के मुकदमे का वांछित आरोपी को पुलिस के सीकरी भोकरहेड़ी मार्ग से तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीकरी-भोकरहेड़ी मार्ग पर जावेद पुत्र कय्यूम निवासी थीथकी थाना देवबंद गिरफ्तार किया। वह देवबंद थाने में गोवध अधिनियम के मामले में और पुलिस पार्टी पर फायर करने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छात्र छात्राओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य द्वारा पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। मंगलवार को जनता इंटर कालेज भोपा में राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छात्र छात्राओं को कालेज प्रांगण में प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने जहां पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी, वहीं छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें लोगों के बीच जाकर देश की एकता व अखंडता पर चर्चा करनी चाहिए। साफ सफाई व पेड़ लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करें। कैप्टन अरविंद कुमार, कैप्टन रमन सिंह ने भी राष्ट्र की सुरक्षा की जानकारी दी। कंवरपाल सिंह, सुक्रमपाल सिंह, विपिन कुमार, संजीव कुमार, मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक के पीआरओ के पिता को मिली धमकी
छपार (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्रीय विधायक के पीआरओ के पिता को एक युवक ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव खामपुर निवासी रवि क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल का पीआरओ है। उसके पिता ऋषिपाल कश्यप की जमीन गांव के ही मोनिश के बराबर में है। ऋषिपाल ने अपनी जमीन का भराव कराया, है जिससे उसकी जमीन आरोपी की जमीन से ऊंची हो गई है। इस पर आरोपी का कहना है कि उसकी जमीन में पानी भर जाता है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो रहा है। उसने अपने मोबाइल फोन से पीड़ित को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के मकान पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। उधर, छपार पुलिस ने वारंटी गांव छपरा निवासी सलीम को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।