फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार्तिक हलदर का 36 घंटे का रिमांड मंजूर

कार्तिक हलदर का 36 घंटे का रिमांड मंजूर

Fri, 29 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार्तिक हलदर का 36 घंटे का रिमांड मंजूर
कार्तिक हलदर का 36 घंटे का रिमांड मंजूर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आसाराम के विरुद्ध रेप कांड में गवाह बनाए गए अखिल गुप्ता की हत्या के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदर का कोर्ट ने 36 घंटे का रिमांड मंजूर किया है। शुक्रवार सुबह दस बजे क्राइम ब्रांच के विवेचक एसआई मनोज कुमार शर्मा उसे करनाल जेल से कस्टडी रिमांड पर लेंगे। इस दौरान उससे हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं के भी बारे में पूछताछ की जाएगी।
बृहस्पतिवार को कार्तिक हलदर को कड़ी सुरक्षा के बीच करनाल जेल से लाकर यहां कोर्ट में पेश किया गया। अखिल हत्याकांड के विवेचक एसआई शर्मा ने कोर्ट में कार्तिक हलदर के पांच दिनों को कस्टडी रिमांड पर देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसका 36 घंटे का कस्टडी रिमांड मंजूर किया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में करनाल वापस भेज दिया गया। विवेचक ने बताया कि गत दिनों जेल में उससे 161 के बयान लिए गए थे, जिसमें कार्तिक ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को गाजियाबाद में छिपा कर रखना बताया है। उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर गाजियाबाद ले जाकर निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। हत्याकांड से संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में भी उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


यह था मर्डर का मामला
मुजफ्फरनगर। आसाराम के रसोईयां रहे नई मंडी के गीता एंक्लेव निवासी अखिल गुप्ता की ढाई वर्ष पहले 11 जनवरी 2015 को उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह शहर से अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जिस रेप कांड में आसाराम जेल में बंद है, उसे मामले में अखिल गुप्ता मुख्य गवाह था। मृतक के पिता नरेश चंद्र गुप्ता ने नई मंडी कोतवाली में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को इस वारदात में कोई सफलता नहीं मिली थी। डेढ़ साल पहले अप्रैल 2016 को गुजरात एटीएस ने रायपुर से अहमदाबाद के कार्तिक हलदर को गिरफ्तार कर अखिल गुप्ता हत्याकांड का खुलासा किया था, तब पता चला था कि कार्तिक ने मीरापुर के नीरज की मदद से मुजफ्फरनगर में रह कर काफी रेकी करने के बाद अखिल की हत्या की थी। बाद में वह गुजरात फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच कर रही है जांच
मुजफ्फरनगर। छह माह पहले मामले की जांच नई मंडी कोतवाली पुलिस से क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी। पुलिस ने कई बार उसके बी वारंट लिए, मगर अहमदाबाद पुलिस ने उसे यहां लाकर कोर्ट में पेश नहीं किया था। इसी दौरान पानीपत में हुए एक अन्य गवाह की हत्या के मामले में पानीपत पुलिस उसे बी वारंट पर करनाल जेल ले आई थी। गत सप्ताह 21 सितंबर को पहली बार पानीपत पुलिस ने कार्तिक हलदर को यहां लाकर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed