फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राशन डीलर को चीनी बेचते रंगेहाथ पकड़ा

राशन डीलर को चीनी बेचते रंगेहाथ पकड़ा

Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर को चीनी  बेचते रंगेहाथ पकड़ा
राशन डीलर को चीनी बेचते रंगेहाथ पकड़ा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भनवाड़ा के ग्रामीणों ने राशन डीलर को राशन की चीनी रतनपुरी में किराना की दुकान पर बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसी गहमागहमी के बीच डीलर वहां से निकलकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रतनपुरी थाने में शांति समिति की बैठक थी। ग्रामीण बैठक में भाग लेने के लिए आए हुए थे, तभी उन्हें राशन डीलर शराफत अली राशन की चीनी लेकर जाते हुए दिखाई दिया। पीछा करने पर वह एक किराना की दुकान पर पहुंचा और चीनी बेचने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गहमागहमी के बीच आरोपी डीलर मौके से फरार हो गया। मौके से एक कट्टा राशन चीनी बरामद हुई है। आरोपी ने राशन की चीनी यूरिया खाद के कट्टे में भर रखी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने चीनी को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन की चीनी ब्लैक करने का आरोप लगाया। इस संबंध में भनवाड़ा निवासी मुनव्वर पुत्र जमशेद ने थाने में पुलिस को तहरीर भी दी है। ग्रामीण मुनव्वर, आस मोहम्मद, तसव्वर, अखलाक, तौफीक, भूरा आदि ने डीलर पर सही तरीके से राशन वितरण नहीं करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed