फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुराचार की शिकार युवती ने मचाया शोर

दुराचार की शिकार युवती ने मचाया शोर

Sat, 05 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
दुराचार की  शिकार युवती ने मचाया शोर
कचहरी में पुलिस ने पकड़ा दुराचार का आरोपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोल्हू पर काम करने वाली युवती को अगवा कर लेबर ठेकेदार ने द्वारा उससे दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ठेकेदार ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती शुक्रवार को आरोपी ठेकेदार से शादी करने की बात कहकर उसे कचहरी ले आई और शोर मचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
चरथावल क्षेत्र की रहने वाली युवती परिजनों के साथ महाराष्ट्र के पूना जिले में कोल्हू पर काम करने गई थी। वहीं पर चरथावल निवासी आरोपी भी लेबर ठेकेदार के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि दो जुलाई की रात जब युवती झोपड़ी में अकेली सो रही थी, तभी आरोपी ठेकेदार ने युवती को कोई नशीली वस्तु सुंघाकर अपहरण कर लिया। आरोपी युवती का अपहरण कर लुधियाना ले गया, जहां पर उसे एक मकान में बंधक बनाकर उससे रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने भागने का प्रयास किया तो वह उसकी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल कर देगा। वह उससे शादी करने का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन

युवती ने योजना के तहत ठेकेदार के फोन से अपने परिजनों को फोन किया कि वह ठेकेदार से मुजफ्फरनगर में शादी कर रही है और वह उन्हें आशीर्वाद देने के लिए मुजफ्फरनगर आ जाएं। युवती शुक्रवार को ठेकेदार को लेकर मुजफ्फरनगर कचहरी आ गई। यहां पर पुलिसकर्मियों को देखकर उसने शोर मचा दिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने ठेकेदार को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया और युवती को भी थाने ले आई। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया, जबकि युवती का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म की कोशिश
मुजफ्फरनगर।
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला पति की मौत के बाद तहसील में कार्य करती है। आरोप है कि वह घर पर अकेली थी, तभी बसंत विहार निवासी एक युवक घर में घुस आया और उससे दबोच लिया। महिला ने शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। दूसरी ओर आरोपी का कहना था कि महिला ने उसके साथ शादी रचाई थी, परंतु अब महिला उससे छुटकारा चाहती है और उसी के तहत महिला ने उसे झूठे मामले में फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed