फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता की हत्या में भी शामिल था खूनी

भाजपा नेता की हत्या में भी शामिल था खूनी

Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या  में भी शामिल था खूनी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शामली पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश विपुल खूनी भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की हत्या में भी शामिल था। खतौली पुलिस भाजपा नेता हत्याकांड में पूछताछ करने को हत्यारोपी विपुल खूनी को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

होली चौक पर पांच अप्रैल की सुबह मोहल्ला देवीदास निवासी भाजपा नेता राजा वाल्मीकि की बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर डाली थी। भाजपा नेता की हत्या को लेकर बवाल खड़ा हो गया था। मृतक के भाई राणा प्रताप ने उस वक्त रंजिशन हत्या में पालिका चेयरमैन पारस जैन, मोहल्ला देवीदास निवासी राजू वाल्मीकि व उसके भाई जेल में रासुका में बंद गौरा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में दानिश को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया था। हत्याकांड में जिला शामली क्षेत्र के रहने वाले शातिर बदमाश विपुल खूनी के नाम का खुलासा पकड़े गए दानिश ने किया था। पुलिस ने राजा वाल्मीकि हत्याकांड में बदमाश विपुल खूनी और राजू वाल्मीकि के बेटे का भी नाम हत्या में तरमीम कर लिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में चेयरमैन पारस जैन को क्लीनचिट दे दी थी। हत्यारोपी राजू वाल्मीकि ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हत्यारोपी विपुल खूनी और राजू वाल्मीकि के बेटे को पुलिस तलाश करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed