{"_id":"5cdefebbbdec22075e0769a1","slug":"201558118075-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सार्वजनिक स्थलों पर बिना नगरपालिका की अनुमति के पोस्टर चस्पा कर शहर में गंदगी फैलाने के मामले में पालिका ईओ ने पांच एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि शहर क्षेत्र के पांच शैक्षणिक इंस्टीट्यूट के संचालकों द्वारा लगातार पोर्स्ट्स चस्पा कर शहर को गंदा किया जा रहा था। इसके लिए उक्त संस्थानों द्वारा नगरपालिका प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई और मनमर्जी से सार्वजनिक स्थलों पर अपने संस्थान से संबंधित पोर्स्ट्स चस्पा कर दिए गए। इनमें रामपुरम स्थित एजूकेशनल हाउस, प्रकाश चौक स्थित दक्ष कंपीटिशन व गुप्ता क्लासेस, साउथ सिविल लाइन स्थित प्रयास एकेडमी और भोपा पुल के नीचे स्थित सर्वोदय प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने उक्त सभी इंस्टीट्यूट मालिकान के खिलाफ 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।