{"_id":"5c95279ebdec2213fc305aeb","slug":"201553278878-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंढेड़ा में कुंआ पूजन रोकने को अधिकारियों से नोंकझोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टंढेड़ा में कुंआ पूजन रोकने को अधिकारियों से नोंकझोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव टंढेड़ा में होली कुआं पूजन रोकने को लेकर ग्रामीणों की अधिकारियों और पुलिस से नोकझोंक के बाद धक्कामुक्की हो गई। हंगामा बढ़ने पर गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए। बाद में जिम्मेदार ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से मामला सुलझ गया।
ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा मेेें कई वर्षों से होली के पर्व के तिल्हैंडी वाले दिन ग्रामीण ढोल बजाते हुए कुआं पूजन करते चले आ रहे हैं। शुक्रवार को कुआं पूजन को लेकर एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ भोपा राममोहन के अलावा थाना जानसठ, मीरापुर, तितावी व ककरौली सहित सहित पीएसी बल को तैनात किया था। जुलूस गांव की गलियों से होता हुआ कुआं पूजन को पहुंचने लगा, तो अधिकारियों ने जुलूस को कुछ समय के लिए रोकने को कह दिया। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए। जिसके चलते पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच धक्कामुक्की हो गई। बाद में बड़े बुर्जुगों और पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से मामला निपट गया। उधर, ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पूजा स्थल कुएं के बराबर में मस्जिद बनी हुई है। इस दौरान नमाज अदा करने वाले ग्रामीण निकल रहे थे। शांति व्यवस्था के लिए कुछ समय के लिए जुलूस को रोकने को कहा गया था। इसके बाद जुलूस गांव में शांति के साथ संपन्न कराया गया।