फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खिंदड़िया में दो पक्षों में संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग

खिंदड़िया में दो पक्षों में संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
खिंदड़िया में दो पक्षों में संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव खिंदड़िया में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेते हुए तमंचे-लाइसेंस बंदूक व अन्य असलाह बरामद किए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिंदड़िया के ग्राम प्रधान रितुपर्ण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह परिजनों के साथ घर पर बैठा था। आरोप है कि गांव का ही पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप सिंह अपने दो बेटों अंकुर व बिट्टू और कई अन्य साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान रितुपर्ण के साथ ही वहां मौजूद देवराज, दुष्यंत और कृष्णपाल भी लहूलुहान हो गए। प्रधान पर हमले की सूचना मिलते ही उसके समर्थक भी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें भाजपा नेता के पक्ष से अंकुर, सोमपाल, मुकेश व जितेंद्र भी घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और इंस्पेक्टर छपार एचएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाया।
विज्ञापन

मौके से दो तमंचे, एक लाइसेंसी बंदूक, पलकटी व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रधान समेत चार लोगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती किया गया है। चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच तालाब को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। ग्राम प्रधान रितुपर्ण की तहरीर पर प्रताप सिंह, अंकुर, बिट्टू, सोमपाल, मुकेश, गोलू व राजेंद्र सिंह और भाजपा नेता प्रताप सिंह की तरफ से सोमपाल की तहरीर पर प्रधान रितुपर्ण, दुष्यंत, कृष्णपाल, धर्मेंद्र, रविंद्र, नरेश, जयद्रथ, शुभम व दो अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सदर धनंजय कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed