{"_id":"5c33a0bdbdec2256e0515be2","slug":"201546887357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपति बंटवारे के विवाद में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपति बंटवारे के विवाद में तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति बटवारे के विवाद में दो महिलाओं सहित तीन घायल
देवबंद। निहालखेड़ी गांव में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
निहालखेड़ी निवासी महावीर सिंह ने बताया कि संपत्ति के बटवारे को लेकर परिवार में उसकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इस रंजिश के चलते सोमवार को परिवार के ही सुभाष राणा ने उनके साथ अभद्रता की। इसका विरोध किया तो उसने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए भाभी अंगूरी देवी और पुत्रवधू नीतू आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आसपास के लोग पहुंचे तो सुभाष जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बचीटी गांव के जंगल में छापेमारी कर वहां से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने बचीटी गांव निवासी सौराज को कच्ची शराब की कसीदगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।