फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र से ठगों ने पांच लाख रुपये के जेवरात ठगे

छात्र से ठगों ने पांच लाख रुपये के जेवरात ठगे

Sun, 30 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
छात्र से ठगों ने पांच लाख रुपये के जेवरात ठगे
ठगों ने पांच लाख रुपये के जेवरात ठगे
विज्ञापन

खतौली। छात्र को ठगों ने झांसे में लेकर उसके घर से हजारों रुपयों की नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये जेवरात मंगवाकर ठग लिए। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को ठगी होने की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

मोहल्ला नई आबादी निवासी विक्रांत जैन का 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांश कक्षा 7 में पढ़ता है। शुक्रवार की शाम को छात्र होली चौक से किसी टीचर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसको दो ठग मिले। इन ठगों ने छात्र को अपने झांसे में ले लिया। छात्र ने झांस में आकर अपने घर से 25 हजार रुपये की नगदी और करीब 5 लाख रुपये जेवरात लाकर दे दिए। ठग नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। छात्र के घर पहुंचने पर इस बात का पता चला। छात्र के पिता ने पुलिस को ठगी की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed