फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान का बाइक सवारों द्वारा अपहरण, जानलेवा हमला

किसान का बाइक सवारों द्वारा अपहरण, जानलेवा हमला

Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसान का बाइक सवारों द्वारा अपहरण, जानलेवा हमला
बाइक सवारों ने किया किसान का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। शुगर मिल के अंदर से एक किसान को दो बाइक सवार तीन युवक अपहरण कर ले गए। आरोप है कि बाइक सवारों ने मढ़कनीमपुर के रजबहे के पास किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। किसान द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। उधर, ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
ग्राम फहीमपुर निवासी किसान दिनेश बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर से शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए आया था। रात करीब आठ बजे मिल के अंदर उसके ट्रैक्टर की टक्कर गांव टिटौड़ा निवासी किसान की भैंसा बुग्गी हो गई। टक्कर लगने से बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको लेकर दोनों के किसानों के बीच कहासुनी हो गई। वहां मौजूद अन्य किसानों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। समझौते में बुग्गी को ठीक कराने के लिए एक हजार रुपये देने भी तय हो गए। इसी बीच टिटौड़ा के किसान ने फोन करके ग्रामीणों को मिल में मारपीट होने की खबर कर दी। रात में ही गांव टिटौड़ा से दो बाइक पर तीन लोग मिल में पहुंच गए। बाइक सवार तीनों युवक किसान दिनेश को बहला फुसलाकर मिल के बाहर ले गए। इसके बाद इन तीनों बाइक सवारों ने किसान दिनेश के हाथ बांधकर अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन

बाइक सवारों ने गांव मढ़कनीमपुर रजबहे के पास दिनेश पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। किसान ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकले। घायल किसान जैसे तैसे मिल में पहुंचा। किसान के अपहरण की सूचना पर पुलिस भी मिल में पहुंची। पुलिस ने किसान से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर गांव टिटौड़ा में छापामारी एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित किसान के पुत्र वैभव की ओर से बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब पकड़े गए ग्रामीण से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed